फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंगणी मल्ली के ग्रामीणों ने पेयजल लाइन निर्माण कार्य की जांच करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। टंगणी मल्ली गांव के ग्रामीणों ने पेयजल निगम की ओर से गांव के लिए निर्मित पेयजल लाइन के निर्माण कार्य की जांच की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने पेयजल निगम और निर्माण एजेंसी पर योजना के निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह रावत व पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष अनामिका रावत ने बताया कि पेयजल निगम की ओर से वर्ष 2015 में 70 लाख की लागत से टंगणी मल्ली गांव को पेयजल आपूर्ति के लिए पेयजल लाइन का निर्माण किया था, लेकिन निर्माण कार्य में निर्माण एजेंसी की ओर से मानकों की अनदेखी करते हुए लाइन का निर्माण कार्य किया गया। जिसकी कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गांव में पेयजल अनियमित आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों जिला प्रशासन से मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। पेयजल निगम के सहायक अभियंता अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि टंगणी मल्ली गांव के लिए बनाई गई पेयजल लाइन वर्ष 2016 में ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दी गई थी। लाइन पर सुचारु पेयजल की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन पेयजल लाइन के रख-रखाव नहीं होने से लाइन खराब हो गई है। नियमानुसार हस्तांतरण के बाद लाइन के रख-रखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें