फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में शहीदों के परिजनों का किया जाएगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नंदासैंण में लगने वाला चार दिवसीय मेला इस बार वार मेमोरियल विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी को समर्पित होगा। मेले में जहां शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने निर्णय लिया गया है। वहीं सेना और सैनिकों पर निबंध, भाषण सहित अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजित किया जाएगा। मेले समिति में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विनोद नेगी को दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को नंदासैंण में आयोजित मेला समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष भुवन नौटियाल ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर से चार दिवसीय मेले का आयोजन होगा। कार्यक्रमों के बेहतर संचालन के लिए मेला समिति का गठन किया गया, जिसमें गबर सिंह रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश मलेठा को उपाध्यक्ष, हरेंद्र चौधरी को सचिव, पुष्कर रावत को सहसचिव, केदारदत्त को कोषाध्यक्ष, ताजवर भंडारी को सह-कोषाध्यक्ष, मोहन सिंह, सतेश्वर हिमालयन और लक्ष्मी रावत को संगठन मंत्री, सुरेंद्र चौहान और रेवत सिंह को प्रचार मंत्री बनाया गया। जबकि कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, विक्रम चौधरी, मुकेश नेगी, राजेंद्र सिंह और पूर्ण सिंह को सलाहकार मंडल में रखा गया। इसके लिए क्षेत्र के विधायक, सांसद, पंचायत प्रतिनिधियों को संरक्षक मंडल में रखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें