फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग नगर सहित 364 गांवों में 25 घंटे बाद आई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। भारी बारिश के चलते 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से देवप्रयाग क्षेत्र में लगभग 25 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से देवप्रयाग नगर सहित 364 गांवों में शनिवार रात अंधेरा छाया रहा। वहीं, बिजली सप्लाई न होने से भरपूर, सजवाण कांडा व कोट पंपिंग पेयजल योजनाएं भी बंद रही। इसके अलावा इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हो गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बारिश का असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ा है। शनिवार सुबह 9 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। जो रविवार सुबह 10 बजे तक बहाल हुई। बारिश होने पर श्रीनगर से देवप्रयाग आ रही 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया। ऊर्जा निगम की टीम ने कीर्तिनगर के समीप आए फॉल्ट को दुरुस्त किया, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। करीब 23 घंटे बाद लाइन में फॉल्ट तब मिल पाया, जब बदरीनाथ-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के समीप ढाबा चलाने वाले वाले ने जंगल में विस्फोट सुनाई देने की बात कही। यहां लाइन की मरम्मत करने पर आपूर्ति बहाल हो गई। विद्युत वितरण उपखंड देवप्रयाग के एसडीओ रजनीश कुमार सैनी ने बताया कि पाली गांव के समीप पोल का इंसुलेटर बारिश मेें फूंक गया था। इस वजह से श्रीनगर से आने वाली 33 केवी लाइन विद्युत लाइन ठप हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें