फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..महामहिम के आगमन की तैयरियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 23 सितंबर को हरिद्वार चंडीघाट पुल के समीप स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवाकुंज आश्रम में पहुंचने की को लेकर प्रशासन और संस्था ने व्यवस्थाओं की तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को यात्रा की तैयारियों का खाका खींचा जाता रहा।
मंगलवार की शाम विधान सभाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मिशन की ओर से चलाए जा रहे सेवा के प्रकल्पों को सराहा साथ ही महामहिम की यात्रा के बारे में चर्चा भी की।
विज्ञापन

मंगलवार को जहां जिलाधिकारी दीपक रावत ने संबंधित अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति के भेल स्थित हेलीपैड से दिव्य प्रेम सेवा मिशन तक जाने वाले रूट को लेकर चर्चा की। वहीं सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। चंडीघाट पुल में जगह- जगह हो रहे गड्ढों को भरने के साथ ही चंडीघाट पुल के नीचे छोटी सड़क को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं संस्था के संस्थापक आशीष कुमार, संयोजक संजय चतुर्वेदी ने संस्था के परिसर में भी तैयारियां शुरू करा दी। शाम करीब चार बजे दिव्य प्रेम सेवा मिशन में पहुंचने के बाद करीब 30 मिनट तक रुकेंगे। मुख्य आयोजन आश्रम से सटे सभागार में होगा, जहां साफ सफाई, बिजली व्यवस्था और साज सज्जा का दौर शुरू हो गया है। देवबंद के विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह भी तैयारियों के लिए होने वाली मंथन बैठक में शामिल हुए। संजय चर्तुवेदी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य स्वरूप केवल राष्ट्रपति का अभिनंदन कार्यक्रम है। इसमें संस्था से जुड़े बच्चे और देश भर से आने वाले प्रमुख लोग शामिल होंगे। राज्यपाल डा. केके पाल, सीएम त्रिवेंद्र रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सांसद रमेश पोखरियाल समेत कई स्थानीय नागरिक भी शामिल रहे।
विज्ञापन


सेवाकुंज में जुड़ी है महामहिम की कई पुरानी यादें
राजेश शर्मा
हरिद्वार।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दिव्य प्रेम सेवा मिशन से पुराना नाता है। वे वर्ष 2000 से इस साल राष्ट्रपति बनने तक दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संरक्षक मंडल के सदस्य रहे हैं। सेवाकुंज में प्रवेश करते ही बाईं तरफ बनी कुटिया रामनाथ कोविंद के हरिद्वार आगमन की प्रमुख गवाह है। संस्था से जुड़े लोगों की मानें तो अधिकतर रामनाथ कोविंद इसी कुटिया में आकर रुकते हैं। उनका संस्था के बच्चों के बीच काफी स्नेह है। राष्ट्रपति के रूप में बच्चे उनका स्वागत करने को उत्सुक है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के विवेकानंद कुंज स्कूल में ही पले पढ़े मनोहर का कहना है कि रामनाथ कोविंद जब भी यहां आते हैं सभी बच्चों से प्रेम से मिलते है। बताया कि वह कई बार ऐ मेरे वतन के लोगों गीत भी रामनाथ कोविंद को सुना चुके हैं। तीन दिन बार हरिद्वार आगमन को लेकर संस्था में हर तरफ उल्लास का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें