फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की दुकान से अतिक्रमण हटाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अपर रोड पर भाजपा नेता संजय त्रिवाल की दुकान के पास से अतिक्रमण को हटा देने के बाद गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा किया। व्यापारियों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध स्वरूप बाजार बंद कर दिया। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जाम खोलने के साथ साथ बाजार भी खोल दिया गया। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने हरिद्वार कोतवाली पहुंचकर व्यापारियों का पक्ष सुना।
पोस्ट ऑफिस तिराहे से हरकी पैड़ी तक अतिक्रमण हटाने के लिए कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी की अगुवाई में टीम सड़क पर उतरी। पुलिस फोर्स दुकानों के बाहर पसरे अतिक्रमण को हटवाते हुए आगे बढ़ती रही। अपर रोड पर गोरखनाथ मंदिर के पास भाजपा नेता संजय त्रिवाल की जूतों की दुकान पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने अतिक्रमण हटवाया। भाजपा नेता ने विरोध भी करना चाहा लेकिन कोतवाली प्रभारी ने एक न सुनी। अतिक्रमण हटवाकर कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

इधर, एकत्र हुए व्यापारी वर्ग ने मुख्य मार्ग जाम लगाया। देखते ही देखते दुकानों के शटर गिरते चले गए। विरोधस्वरूप व्यापारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इधर, हंगामे की खबर मिलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी हरकत में आ गए।
सीओ सिटी प्रकाश देवली के पहुंचकर वार्ता करने के बाद व्यापारी वर्ग हट गए। इधर, एसएसपी के हरिद्वार कोतवाली पहुंचने की सूचना पर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। एसएसपी ने अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त न करने की बात कही लेकिन ये भी आश्वासन दिया कि किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में संजीव नैय्यर, शिवकुमार कश्यप, अनिरुद्ध भाटी, संजय त्रिवाल, संदीप कपूर, विनीत जौली शामिल रहे।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रकाश देवली ने बताया कि भाजपा नेता ने अतिक्रमण किया हुआ था, जिसे हटाया गया। जब तय हो चुका है कि नाली से पीछे सामान रखेंगे तो फिर उल्लंघन क्यों किया गया। भाजपा नेता ने जूते चप्पल हवा में भी टांगे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें