अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ज्वालापुर इंटर कालेज में हुई जनपद स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। विजेता खिलाड़ी अब देहरादून में होने वाली एथलेटिक्स मीट में स्पोर्ट्स कालेज में 4 अक्तूबर से प्रतिभाग करेंगे।
मंगलवार को एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन के दिन विभिन्न स्पर्धाएं हुई। खंड शिक्षा अधिकारी अजय चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सोनिका , 400 मीटर दौड़ में प्राची सालार , 800 मीटर दौड़ में शिवानी , चक्का फेंक में मुस्कान , ऊंची कूद में सीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सुशील चौहान , 200 मीटर दौड़ में अंकुर कुमार, 800 मीटर दौड़ में आकाश पंवार , भाला फेंक में अनिल कुुमार , ऊंची कूद में राजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में महिमा , 600 मीटर दौड़ में हिरल , गोला फेंक में अनुराधा , चक्का फेंक में स्नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मेहरबान सिंह बिष्ट ने समस्त विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर से खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले खिलाड़ी आगे भी अभ्यास जारी रखते हुए देश में नाम रोशन करेंगे। क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिला खेल समन्वयक चौधरी बालेश सिंह और प्रभारी प्रधानाचार्य रोहताश कुंवर ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर श्रीराम सिंह चौहान, रणपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, गजेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, प्रीतम सिंह, योगेंद्र चौहान, हेमंत सैनी, भीम सिंह, प्रदीप राठी, अनुज यादव, जयपाल सिंह, नेमीशरण आद1ि शिक्षकों का सहयोग रहा।