अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
भारतीय किसान यूनियन अंबावत गुट ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। किसानों ने जिलाधिकारी को चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया।
भाकियू अंबावत गुट के जिला अध्यक्ष पहल सिंह पंवार ने डीएम कार्यालय पर किसानों के धरने को संबोधित करते हुए कहा कि शुगर मिल इकबालपुर की ओर से आठ दिसंबर 2016 के बाद किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया। जिसके चलते किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार को भी किसानों के बकाया गन्ना भुगतान लेकर अवगत गया है। इसके बाद भी किसानों को बकाया भुगतान नहीं किया गया है। किसानों ने शुगर मिल मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने सोनाली नदी पर बांध टूटने से किसानों को हुए नुकसान की जांच कराकर किसानों को वाजिब मुआवजा दिए जाने की मांग की। साथ ही किसानों ने प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल में सीसीटीवी कैमरे और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सत्यापन कराए जाने की मांग। किसानों का कहना है कि गन्ना मूल्य भुगतान समय से न होने के कारण किसान पर बैंकों का कर्जा बढ़ रहा है। जिस कारण बैंक किसानों की आरसी काट रहे हैं।
धरने के दौरान चौधरी रामपाल सिंह, चौधरी इखलाख, चौधरी अनिल कुमार, नितिन चौधरी, पहल सिंह, ऋषि पाल सिंह, सागर सिंह, सतीश कुमार, सुधांशु कुमार, लखन सिंह, मोनू पुंडीर, दिनेश वालिया, प्रदीप, सुशील, मांगेराम, बलिंदर, बृजेश त्यागी, संदीप त्यागी आदि सैकड़ों किसान मौजूद थे।
.