फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में विज्ञान संकाय व एमए का पाठ्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में विज्ञान संकाय व एमए पाठ्यक्रम विधिवत रूप से शुरू हो गया है। मंगलवार से इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। हालांकि एमए के लिए केवल हिंदी विषय में प्रवेश हो रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के छात्र लंबे समय से विज्ञान संकाय व एमए की कक्षाएं संचालित किए जाने की मांग कर रहे थे। छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में विज्ञान संकाय व एमए पाठ्यक्रम न होने से छात्रों को महाविद्यालय का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। छात्रों को विज्ञान संकाय व पीजी के लिए श्रीनगर व ऋषिकेश जाना पड़ता था। छात्र संघ उपाध्यक्ष सूरज सिंह, महासचिव ममता पंवार ने विज्ञान संकाय व एमए पाठ्यक्रम शुरू होने पर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का आभार जताया है। प्राचार्य प्रो सुधा भारद्वाज ने बताया कि महाविद्यालय में इस सत्र से बीएससी व एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बीएससी में छात्रों को भौतिक विज्ञान, रसायन, गणित, जंतु व वनस्पति विज्ञान आदि विषय आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें