श्रीनगर। राजराजेश्वरी व गौरी पीठ देवलगढ़ में 21 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू की गई है। मंदिर के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल ने बताया कि तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर व रास्तों की सफाई की जा रही है। कहा कि मंदिर में किए जा रहे नित्य हवन को भी पहले नवरात्र को 15 साल पूरे हो जाएंगे। मंदिर में यज्ञशाला का निर्माण चमराड़ा गांव के पितांबर दत्त, सुरेश चंद्र, रमेशचंद्र व नरेंद्र कुमार की ओर से 1999में करवाया गया था। तब से यहां नित्य हवन किया जा रहा है। ब्यूरो