छात्राओं को यौगिक क्रियाओं से कराया रूबरू
-- आईसीए व डाटा कंप्यूटर्स सेंटर में योग शिविर का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। आईसीए व डाटा कंप्यूटर्स के संयुक्त तत्वाधान में सेंटर में अध्यनरत छात्राओं हेतु एक योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य अर्चना खंडेलवाल ने छात्राओं को शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न योग मुद्राओं से रूबरू कराया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से मानसिक तनाव दूर करने, अनिद्रा, आंखों की रोशनी बढ़ाने व स्मृति विकास में फायदेमंद योगासनों का अभ्यास कराया। योगाचार्य अर्चना ने छात्राओं को बताया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्वस्थ रहना व एकाग्रता बहुत जरूरी है।
बताया कि वर्तमान समय में मनुष्य भोगवादी संस्कृति की ओर बढ़ रहा है। जिसके चलते वह कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है। लगातार कई घंटे तक कंप्यूटर पर एकमुश्त काम करने से आंखों की रोशन पर भी कुप्रभाव पड़ता है, लिहाजा इसके लिए विराम जरूरी है। योग शिविर में आईसीए ऋषिकेश की 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मौके पर संस्थान के संचालक मुकेश अग्रवाल, कृष्ण कुमार त्यागी, सौरभ हर्षवाल, केशव गुप्ता, प्रवेश सेमवाल, रश्मि घिल्डियाल, दीपा राव, हिमांशी, मंजीत, अदिति, मनीषा आदि मौजूद थे।