फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला आयोजन को लेकर विधायक और मेला समिति आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पोखरी में दो अक्तूबर से होने वाले पर्यटन विकास मेले को लेकर मेला समिति और नगर पंचायत पोखरी आमने-सामने आ गए हैं। मेले के आयोजन के लिए जहां नगर पंचायत ने पोखरी से लेकर मोहनखाल बाजार तक पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं, वहीं 12 साल से मेले का संचालन कर रही समिति की ओर से भी दो अक्तूबर से ही पोखरी में मेला आयोजन के लिए पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2005 से पोखरी मुख्य बाजार में खादी एवं पर्यटन विकास मेला शुरू हुआ था। मेले के आयोजन के लिए मेला समिति को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से वित्तीय मदद की जाती थी। वहीं, इस बार विधायक महेंद्र भट्ट की पहल पर पोखरी नगर पंचायत को मेला संचालन का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही मेले का नाम बदलकर कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी एवं पर्यटन शरदोत्सव मेला रख दिया गया है। मेला दो से छह अक्तूबर तक होगा, जबकि 12 साल से मेले का संचालन कर रही मेला समिति ने भी दो से आठ अक्तूबर तक मेला आयोजन का एलान किया है।
इधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एनआर तिवारी का कहना है कि यह मेला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आयोजित किया जाता है। मेला आयोजन के लिए सरकारी फंड भी मिलता है। नगर पंचायत द्वारा मेला संचालित करने के लिए भी सहमति दी गई है। वहीं, खादी एवं पर्यटन विकास मेले के सचिव श्रवण सती का कहना है कि मेला समिति का सोसाइटी एक्ट में पंजीकरण है, जिसकी अवधि वर्ष 2018 तक है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट मेले को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें