फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के लिये शिक्षा विभाग ने बनाये 10

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। इस बार उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 108 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 26 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं जबकि मालसी, हरमनी और कौब तीन नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार जिले से 15,122 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशीष जोशी की अध्यक्षता में परिषदीय परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी ने बताया कि इस बार अति संवेदनशील की श्रेणी में किसी केंद्र को नहीं रखा गया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 4,104 छात्र व 3,872 तथा इंटरमीडिएट में 3,676 छात्र व 3,470 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगी। घाट ब्लॉक में 11, थराली में 12, नारायणबगड़ में 11, कर्णप्रयाग में 17, दशोली में 19, गैरसैंण में 15, जोशीमठ में सात, देवाल और पोखरी में 8-8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएम आशीष जोशी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने और नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें