फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय चमराड़ा के आयुश बने स्पलिंग जीनियस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड खिर्सू के संकल चमराड़ा में भाषा एवं गणित बाल महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने कहानी लेखन, कविता वाचन, सुलेख, चित्रकला, स्लोगन, स्पेलिंग और मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में 15 प्राथमिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

संकुल संसाधन केंद्र चमराड़ा में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ महंत गोपाल दास ने किया। मैथ्स विजार्ड में मोहित बिष्ट ने बाजी मारी। जबकि सुजल द्वितीय व कामिनी तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला में निकिता नेगी , मयंक व धर्मेश ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कविता पाठ में अंशुल को पहला कामिनी को दूसरा और कुसुम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सुलेख में कंचन (भेलगढ़) पहले, दीपाली (जाख) दूसरे और आशी तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन में मनोज , धर्मेश , गौरव और स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में आयुश, आशी व प्राची ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि और शिक्षकों ने प्रतिभागियों का मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हेमलता भट्ट, पुष्पा डोबरियाल, नवीन नेगी, मनोज नौडिय़ाल, भरत बुटोला, परवेंद्र रावत, देवेंद्र असवाल व अजीतपाल नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें