फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला परिसर के छात्रों ने कुलपति को गिनाई अपनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सीबीसीएस प्रणाली की समस्याओं पर आयोजित कार्यशाला में छात्रों ने कुलपति प्रो. जेएल कौल व अन्य अधिकारियों के के समक्ष अपनी समस्याएं गिनाई। छात्रों का कहना था कि सुविधाओं के अभाव में सीबीसीएस उन पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिड़ला परिसर छात्र संघ की ओर से एसीएल हॉल में आयोजित कार्यशाला में छात्रों ने अधिकांश कक्षाएं शिक्षकों के बजाय शोध छात्र पढ़ाने की शिकायत की। कहा कि इस संबंध में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। छात्रों ने कहा कि सप्ताह में कम से कम पांच दिन केवल शिक्षक ही कक्षाएं पढ़ाएं। इसके अलावा छात्रों ने लाइब्रेरी में किताबें उपलब्ध न होने की भी शिकायत कुलपति से की। बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मोनिका ने कहा कि कक्षाओं में प्रोजेक्टर तो हैं, लेकिन खराब स्थिति में हैं। टीचर के लिए कॉलर माइक न होने से पीछे बैठे छात्रों को कुछ भी नहीं सुनाई देता है। साथ ही छात्रों ने वाटर कूलर, लैब, कक्षाओं के बीच समय अधिक होना आदि शिकायतें भी कुलपति से की। कुलपति प्रो. जेएल कौल ने छात्रों की सभी शिकायतों का निस्तारण किए जाने की बात कही। कार्यशाला में डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी, प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सचिव देवकांत देवराड़ी, सह सचिव तृप्ति बलूनी, विवि प्रतिनिधि अरुण नेगी व छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुरेखा डंगवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें