अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
राजकीय इंटर कालेज गैंडीखाता में आयोजित संकुल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में खो-खो और कबड्डी बालक वर्ग में आदर्श इंटर कालेज श्यामपुर की टीम विजेता रही।
मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता गुरजीत सिंह ने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। इससे बच्चों में प्रतिस्पर्द्धा की भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्य वीसी देवलियाल, व्यायाम शिक्षक अजय शर्मा, संकुल समन्वयक विजय द्विवेदी, आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अभिषेक पैन्यूली और राजेश भट्ट आदि ने विद्यालय बैंड के साथ अतिथियों का स्वागत किया। अंतिम परिणामों के अनुसार प्राथमिक स्तर की लंबी कूद बालक वर्ग में गाजीवाली के समीर प्रथम एवं इसी स्कूल के बिट्टू दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में श्यामपुर विद्यालय की गुलनाज प्रथम एवं चंडीघाट विद्यालय की लक्की दूसरे स्थान पर रहीं । 50 मीटर दौड़ में नौरंगाबाद के दीपक एवं गाजीवाली की तेजस्वी अपने-अपने वर्ग में प्रथम रही। सौ मीटर की दौड़ में गैंडीखाता से सरजीत प्रथम रहे। जूनियर वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में आदर्श जूनियर हाई स्कूल श्यामपुर की शीतल प्रथम एवं लाहरपुर स्कूल के गौरव द्वितीय रहे। इसी वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आदर्श इंटर कालेज श्यामपुर की टीम विजेता रही जबकि बालिका वर्ग में लाहरपुर ने बाजी मारी। कबड्डी में आदर्श श्यामपुर बालक वर्ग में एवं लाहरपुर की टीम बालिका वर्ग में विजयी रही। इस अवसर पर कलस्टर रिसोर्सेज पर्सन विजय द्विवेदी ने अतिथियों और शिक्षकों का आभार जताया । इस अवसर पर राजेश भट्ट, कामिनी शर्मा, लीला नेगी, अशोक कुमार, सरिता रावत, नीलम मलिक, मनोरमा, शिव कुमार दुबे, विपुल कुमार, मनोज कुमार, बीआरपी गणेश चंद ग्वाड़ी, बीआरपी प्रदीप बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष सुनील कुमार सैनी, अजय शर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में अपना योगदान दिया। अंत में सीआरपी विजय द्विवेदी ने सभी का आभार जताया।