फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का जन्म दिन स्वच्छता को समर्पित किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
स्वच्छता को समर्पित प्रधानमंत्री के जन्मदिन की तैयारी को लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बैठक कर विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही शनिवार को हरिद्वार, कनखल व ज्वालापुर में जनजागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया है। नगर निगम के तीनों कालेजों के प्रधानाचार्यों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी नगर आयुक्त डा. तंजीम अली की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि नगर निगम के तीनों कालेजों का स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं स्वच्छता के लिए जागरूकता रैली निकालेंगे। सेवा सदन महिला इंटर कालेज की छात्राएं हरिद्वार में, पीबी इंटर कालेज के छात्र मध्य हरिद्वार तथा कनखल और ज्वालापुर कालेज के छात्र ज्वालापुर में रैली निकालेंगे। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी हरिद्वार में रहेंगी। मंत्री रेखा आर्य की साइकिल यात्रा भी हरिद्वार पहुंचेगी। इन सभी कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को स्वच्छता को समर्पित किया गया है। इस उपलब्ध में सप्ताह भर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सरकारी विभागों के कार्यालयों से लेकर गली-मोहल्ले तक सफाई अभियान चलाया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपे जाएंगे। प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर डिस्टबिन रखवाएं जाएंगे। बैठक में सहायक नगर आयुक्त पीके बंसल, कर अधीक्षक सुुनीता सक्सेना, रमेश रावत, राहुल कैंथोला, कर निरीक्षक और सफाई निरीक्षकों ने भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें