फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमाड़ी में स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंच रही है टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सुमाड़ी में एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण के लिए एमएचआरडी व सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट से विशेषज्ञों की टीम यहां स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंच रही है।
विज्ञापन

सुमाड़ी में एनआईटी स्थायी परिसर निर्माण कार्य किए जाने के लिए एक बार फिर निरीक्षण किया जा रहा है। निर्माण के लिए भूमि चयनित है, जिसका दो बार भू-गर्भीय सर्वेक्षण भी हो चुका है। शुक्रवार को सुमाड़ी में चयनित भूमि के स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम पहुंच रही है। हालांकि एनआईटी प्रशासन इस संबंध में कुछ नहीं बता रहा है। टीम में मानव संसाधन विकास मंत्रालय व सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ शामिल हैं। टीम में करीब 5 सदस्य बताए जा रहें हैं। एसडीएम मायादत्त जोशी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीडीओ, स्थानीय इंजीनियर व राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें