फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में तैनात शिक्षकों व कर्मचारियों की सूची सौंपनी होगी पुलिस को

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर व आस-पास के क्षेत्रों में संचालित हो रहे स्कूलों को एक सप्ताह के भीतर अपने यहां कार्यरत शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की सूची पुलिस को उपलब्ध करानी होगी। पुलिस ने इस संबंध में सभी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। ऐसा न किए जाने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली के गुरुग्राम के एक निजी विद्यालय में हुई घटना के बाद उत्तराखंड शासन भी सचेत हो गया है। पुलिस निदेशालय से जारी निर्देशानुसार विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों का सत्यापन किया जाना है, जिससे कि विद्यालयों में कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति का पूरा ब्योरा पुलिस के पास उपलब्ध हो सके। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि नगर व आस-पास के क्षेत्रों में संचालित हो रहे सभी विद्यालयों को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सभी विद्यालय प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर अपने यहां कार्यरत शिक्षकों व अन्य कर्मियों की सूची कोतवाली में उपलब्ध करानी होगी। सूची प्राप्त होने के बाद कर्मचारियों का सत्यापन किया जाएगा। अगर सत्यापन कार्रवाई पूर्ण होने के बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से अपने विद्यालयों में कोई नियुक्ति की जाती है तो उसकी सूचना पुलिस को भी देनी होगी। बिष्ट ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सूची उपलब्ध न कराए जाने वाले विद्यालय प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूलों में सुरक्षा मानकों का पालन किए जाने के लिए जल्द ही सभी स्कूल संचालकों के साथ बैठक की जाएगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस के नोटिस पर स्कूल प्रबंधन ने कार्य करना शुरू कर दिया है। सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट ने अपने यहां तैनात शिक्षक व कर्मचारियों की सूची पुलिस को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें