फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनीस्थिसिया विभाग के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ का कार्य बहिष्कार दो दिन के लिए स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उच्च शिक्षा मंत्री के आश्वासन देने के बाद राजकीय मेडिकल कालेज में एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने कार्य बहिष्कार दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ एनीस्थिसिया विभाग में प्रो. आईएस योग की पुनर्नियुक्ति होने पर विरोध स्वरूप कार्य बहिष्कार कर रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों ने कहा कि उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत ने आश्वासन दिया है कि प्रो. आईएस योग राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर में योगदान नहीं देंगी, जिसके बाद उन्होंने कार्यबहिष्कार स्थगित करने का निर्णय लिया। प्रो. योग के हाईकोर्ट में जाने के बाद अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने उनकी एक साल की संविदा विस्तारित कर दी। इसके विरोध स्वरूप विभाग के मौजूदा एचओडी डा. सुरेंद्र सिंह सहित 3 फैकल्टी व पैरामेडिकल स्टाफ बुधवार से कार्यबहिष्कार कर रहे थे। स्टाफ किसी भी हालत में प्रो. योग के साथ काम नहीं करना चाहता। बुधवार को किसी शहर में किसी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत के समक्ष भी यह मामला उठा। उन्होंने इस संबंध में फोन पर सीएम से वार्ता भी की, जिससे कि गतिरोध समाप्त हो। विभाग के एचओडी डा. सुरेंद्र ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के आश्वासन पर कार्यबहिष्कार दो दिनों के लिए वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें