फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के अजय सेमल्टी का एमएचआरडी के मिलाप कार्यक्रम के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के फार्मास्यूटिकल साइंस विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अजय सेमल्टी का चयन मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी ) व यूजीसी की ओर से आयोजित होने वाले मिलाप कार्यक्रम के लिए किया गया है। बैठक में 40 अकादमिक वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। जो अपने शोध एवं शोध परियोजनाओं संबंधित समस्याओं व सुझावों को रखेंगे।
विज्ञापन

एक अक्टूबर को पुणे में होने वाली इस बैठक में उत्तराखंड से केवल डा. सेमल्टी का चयन किया गया है। डा. सेमल्टी 14 वर्षों से गढ़वाल विवि के फार्मास्यूटिकल विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें वर्ष 2007 में यूकोस्ट उत्तराखंड की ओर से युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, 2016 में यूजीसी की ओर से रिसर्च अवार्ड मिल चुका है। सेमल्टी 1 अंतर्राष्ट्रीय व 6 राष्ट्रीय शोध परियोजनाओं में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वह यूजीसी की एक परियोजना में भाभा परमाणु शोध संस्थान मुंबई के कोलौबोरेशन से शोध कर रहे हैं। डा. सेमल्टी के चयन पर गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल व प्रतिकुलपति प्रो. डीएस नेगी ने खुशी जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें