फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशोली के गौरव कुमार ने हासिल की चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गौचर। प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की शीतकालीन जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दमखम दिखाया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में कर्णप्रयाग ब्लाक पहले और पोखरी ब्लाक दूसरे स्थान पर रहा।
मैदान में तीन दिनों तक चली जिला खेल प्रतियोगिता में खो-खो प्राथमिक बालिका वर्ग में गैरसैंण ब्लाक विजेता और घाट उपविजेता रहा। कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में नारायणबगड़ ब्लाक ने पहला और पोखरी ब्लाक ने दूसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक जूनियर बालक वर्ग में खुशहाल सिंह और विनोद, 200 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में अमन ठाकुर-अभिलाष क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। 200 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में राज खत्री-दिवस नेगी और बालिका वर्ग में अंकिता-प्रियंका ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंताक्षरी प्राथमिक वर्ग में दशोली ब्लाक विजेता और कर्णप्रयाग उपविजेता रहा। कबड्डी जूनियर वर्ग में नारायणबगड़ ब्लाक प्रथम और कर्णप्रयाग ब्लाक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दशोली ब्लाक के छात्र गौरव कुमार ने प्रतियोगिता में चैंपियनशिप हासिल की। प्रतियोगिता का समापन डीईओ (बेसिक) नरेश कुमार हल्दियानी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर किया। इस मौके पर बीईओ वीपीएस बिष्ट, यदुवीर सिंह बिष्ट, रघुवीर बिष्ट, अवतार रावत, पंकज शर्मा, राजेश्वरी नेगी, दिनेश बिष्ट, दिगंबर नेगी, बीना भंडारी, सुरेंद्र कंडवाल, त्रिलोक नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले करा दी प्रतियोगिता
कर्णप्रयाग। जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत प्राथमिक वर्ग में बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता तय कार्यक्रम से एक दिन पहले कराने पर छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों ने नाराजगी जताई। हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाध्यापक सुभाष चमोली ने बताया कि प्राइमरी वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय की चार बालिकाओं का चयन हुआ था। जिला खेल प्रतियोगिताओं के तय कार्यक्रम के अनुसार 13 सितंबर को खो-खो प्रतियोगिता होनी थी, लेकिन आयोजकों ने 12 सितंबर को ही प्रतियोगिता करा दी। विद्यालय के प्रबंधक रमेश मैखुरी ने कहा कि मामले में उच्च स्तर पर शिकायत कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें