फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के साथ आस्ट्रेलिया का पर्यटक गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ क्षेत्र के अल्कापुरी से आस्ट्रेलिया के एक पर्यटक को प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के साथ बदरीनाथ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में आस्ट्रेलियन एंबेसी से भी पर्यटक के संबंध में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

स्टुवर्ट इयान स्कॉट पुत्र इयान जॉन निवासी टिन्नी स्ट्रीट, क्वीनलैंड, आस्ट्रेलिया 12 अगस्त को बदरीनाथ क्षेत्र मेें प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के साथ घूम रहा था। बदरीनाथ कोतवाली पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान अल्कापुरी क्षेत्र से स्टुवर्ट इयान के पास से सेटेलाइट फोन बरामद किया। भारतीय टेलीग्राफ एक्ट व भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम के अंतर्गत पर्यटक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट ने बताया कि बुधवार को पर्यटक स्टुवर्ट इयान को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। मामले की जांच के लिए आस्ट्रेलियन एंबेसी को पत्र भेजा गया है। एंबेसी से रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व दस अगस्त को भी पुलिस ने बिना वैद्य दस्तावेज के बदरीनाथ में रह रहे एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें