श्रीनगर। उच्च शिक्षा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक डा. धन सिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। मंत्री ने एसडीएम और राजस्व उप निरीक्षक को अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए।
चौरास में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद डा. रावत अचानक बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए। अस्पताल के अंदर की सफाई व्यवस्था देखकर उनका वह गुस्सा गए। उन्होंने एसडीएम को कुछ दिन तक सफाई कर्मियों की हाजिरी लेने के निर्देश दिए। ताकि कर्मचारियों के ड्यूटी पर आने और संख्या की सही जानकारी मिल सके। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विकास कुकरेती आदि मौजूद थे। ब्यूरो