फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष व अन्य हुए समिति के समक्ष पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष और छात्रों ने समिति को दिया स्पष्टीकरण
विज्ञापन

-- मामले का हल निकालने में जुटी समिति, पीजी कॉलेज में ड्रेस कोड विवाद

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। सूूबे के पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में ड्रेस कोड विवाद के मामले में सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष समेत आठ छात्र अनुशासन समिति के समक्ष पेश हुए। इस दौरान उन्होंने समिति के समक्ष लिखित स्पष्टीकरण रखा। जिस पर समिति ने मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराने का निर्णय लिया है। पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में लागू ड्रेस कोड के मामले में बीते सप्ताह छात्र-छात्राओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों व उनके समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी। छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य से इसकी लिखित शिकायत की थी और साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने छात्रसंघ अध्यक्ष समेत करीब आठ छात्रों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया था। मामले में कॉलेज की अनुशासन समिति ने छात्रसंघ अध्यक्ष और अन्य छात्रों को नोटिस जारी करते हुए उनसे सोमवार को समिति के समक्ष पेश होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए थे। सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष समेत अन्य छात्र अनुशासन समिति के समक्ष पेश होकर लिखित में अपना पक्ष रखते हुए स्पष्टीकरण दिया। प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी ने बताया कि छात्रों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण के बाबत मंगलवार को अनुशासन समिति ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया है। पहले बातचीत से विवाद का हल निकालने की कोशिश की जाएगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें