कर्णप्रयाग/गैरसैंण। वरिष्ठ पत्रकार और अनिकेत समाचार पत्र के संस्थापक रमेश पहाड़ी को आठवें स्व. चंद्र सिंह यायावर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन 21 नवंबर को गैरसैंण में होगा।
यहां आयोजित स्व. चंद्र सिंह यायावर समिति की बैठक में कहा गया कि पत्रकारिता और समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए रमेश पहाड़ी का चयन किया गया है। पुरुषोत्तम असनोड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला जागरूकता के क्षेत्र में ब्लाक के एक महिला मंगल दल को भी इस सम्मान से नवाजा जाएगा। इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। साथ ही ब्लाक के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में मेधावी रहे छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया जाएगा। बैठक में चैतन्य भंडारी, गिरीश डिमरी, एचएस रावत, विजय रावत, सुबोध डिमरी आदि ने विचार व्यक्त किए।