फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन रही मांता के कीर्तनों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। अदिति स्मृति न्यास की ओर से चार दिवसीय कीर्तन प्रतियोगिता के पहले दिन मांता के कीर्तनों की धूम रही। इस मौके पर कीर्तन प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की 36 कीर्तन मंडलियां प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन 12 टीमों के मध्य हुए कीर्तन मुकाबले मेें चार टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता अतर सिंह असवाल, संजय फौजी, राहुल बिष्ट, शकुंतला रावत और बीर लाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर अदिति वेडिंग प्वाइंट में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न कीर्तन मंडलियों की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक कीर्तनों की प्रस्तुति दी। इसमें जय हरियाली देवी मां, भगवती तू दैणी ह्वे जै। कभी गंगा के संग, कभी यमुना के संग। जय बोलो मेरी दुर्गा मां भवानी। व जय बोल नंदा देवी भगवती आदि कीर्तनों की धुन से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। पहले दिन आयोजित 12 मंडलियों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में तीरथधाम कीर्तन मंडली, श्री राम प्रज्ञा कीर्तन मंडली, केशवराय मठ कीर्तन मंडली को फाइनल मुकाबले के लिए चुना गया। निर्णायक की भूमिका में वीर लाल, शकुंतला रावत और वीरेंद्र माथुर थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डा. संजय पांडे ने किया। इस मौके पर सुभाष पाण्डेय, लखपत भंडारी, अनूप बहुगुणा, दुर्गेश भट्ट, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें