फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध खनन कर रहे तीन डंपर वाहनों और एक जेसीबी मशीन को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। गलनांऊ गदेरे में रेत और पत्थरों का अवैध खनन कर रहे तीन डंपरों और एक जेसीबी मशीन को पुलिस ने सीज कर दिया। थाना प्रभारी कर्णप्रयाग बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि शनिवार रात को बदरीनाथ हाइवे के गलनांऊ गदेरे से एक जेसीबी मशीन और तीन डंपर वाहन पत्थर और रेत का अवैध खनन कर रहे थे। इस पर जेसीबी मशीन सहित तीनों डंपर वाहनों का चालान कर सीज कर दिया गया है। वाहन चालक दीपक कुमार, दिनेश चंद्र, राज किशोर और कमल सिंह को हिरासत में लेने के बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें