फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार नियोजित विकासर के लिए कृतसंकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि नियोजित विकास के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। मदन कौशिक शनिवार को एसएमजेएन कालेजमें आयोजित कार्यशाला उत्तराखंड में नगर नियोजन, चुनौतियां एवं समाधान विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संविधान में संशोधन के बाद विकास के दृष्टिगत अनेकों चुनौतियां मौजूद है। अभी भी उत्तराखंड के तीस प्रतिशत शहरी क्षेत्र में विकास का कोई प्लॉन तैयार नहीं है। यूरोप और इंगलैंड के मुकाबले हमारे शहरों में जनसुविधाओं की भारी कमी है। प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों के हितों का ध्यान रखते हुए नियोजित विकास को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि शहरों का विकास करने के लिए बड़ी चुनौतियां है। जिसे स्वीकार करते हुए हमें विकास का मार्ग प्रशस्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनौतियों के साथ चिंता भी स्वाभाविक है। पूरे राज्य में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं तीस मार्च तक राज्य को पूरी तरह खुले में शौच से मुक्त बना दिया जाएगा। ऐसे करने वाला उत्तराखंड देश का चौथा राज्य बन जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार का मकसद संकल्प से सिद्धि तक है। इसमें समय तो जरूर लगेगा लेकिन सरकार ने जो संकल्प लिया है उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य का समन्वित और नियोजित विकास करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। इस अवस पर कालेज के प्राचार्य अवनीत कुमार को सेवानिवृति पर समारोह पूर्वक विदाई दी गई। मदन कौशिक ने कहा कि डॉ घिल्डियाल का कार्यकाल प्रेरणादाई और शहर के शैक्षिक विकास में मील का पत्थर साबित हुआ है। कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महंत लखन गिरि महाराज, सचिव रविंद्र पुरी, महंत डोगर गिरि, महंत धर्मराज भारती, दिगंबर राजेश्वर वन, दिगंबर आशीष पुरी आदि ने आर्शीवाद देते हुए डॉ अवनीत कुमार का अभिनंदन भी किया और उनकी सेवाओं को सराहा। अपने जीवन के महत्वपूर्ण 38 साल महाविद्यालय को देकर सेवानिवृत हो रहे डॉ घिल्डियाल ने कहा कि शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान स्नेह उन्हें मिला है वे उसे कभी भूला नहीं पाएंगे। वाणिज्य विभागाध्यक्ष सुनील बत्रा, मनमोहन गुप्ता, छात्र कल्याण अधिष्ठाता संजय माहेश्वरी, छात्रा शगुन चौधरी तथा माणिक के संयुक्त संचालन में हुए समारोह में डॉ एसके कुलश्रेष्ठ, टीवीएस तोमर, सरस्वती पाठक, नलिनी जैन, प्रो विजय थपलियाल, सुषमा नयाल, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पाण्डे, वेद प्रकाश चौहान, वेद प्रकाश यादव, छात्र संघ अध्यक्ष गौरव वर्मा, उपाध्यक्ष शिल्पा मनवाल, सचिव सोनिया शर्मा समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने विचार रखें। सांस्कृति प्रस्तुतियों ने समारोह में समां बांध दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें