फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी धरती पर धर्मलाल ने किया काष्ठकला का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जोशीमठ। यूनाइटेड किंगडम में आयोजित छह दिवसीय काष्ठकला प्रदर्शनी में उत्तराखंड के आठ सदस्यीय दल ने भी प्रतिभाग किया। इस दल में से एक चमोली जिले के बड़गिंडा गांव के धर्मलाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट काउंसिलिंग की ओर से 26 अगस्त को राज्य के आठ सदस्य यूनाइटेड किंगडम में आयोजित काष्ठकला प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने गए। दल में उर्गम घाटी के काश्तकार धर्मलाल भी थे। धर्मलाल ने लकड़ी पर विभिन्न कलाकृतियां और देवी-देवताओं के मुखौटे बनाए, जिसे लोगों ने खूब सराहा। धर्मलाल ने बताया कि विदेशी धरती पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि 16 साल की उम्र से काष्ठकला का जुनून था। यह प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें