फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा घाट पर हुआ हवलधार नरेंद्र का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। जम्मू-कश्मीर के सोफिया में तैनात और ब्लाक के धलकांचुला निवासी हवलदार नरेंद्र सिंह पुंडीर की हार्टअटैक से मौत हो गई। शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ अलकनंदा घाट लंगासू (उत्तरों) पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जैक्लाई 10 रेजीमेंट (जेएंडके इंफेंटरी) के जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को लंगासू पहुंचा था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्वर्का के धलकांचुला गांव निवासी नरेंद्र सिंह पुंडीर गढ़वाल राइफल के दस गढ़वाल में हवलदार थे। नरेंद्र इन दिनों जम्मू-कश्मीर के सोफिया में तैनात थे। शव के साथ यहां पहुंचे नायक सूबेदार धनबहादुर सिंह, लांस नायक मनोज, जवान अव्वल सिंह ने बताया कि नरेंद्र अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी के बाद 15 दिनों से सोफिया में तैनात थे। सात सितंबर की शाम को नरेंद्र को सीने में दर्द हुुआ तो उन्हें हेलीकॉप्टर से श्रीनगर सैनिक अस्पताल लाया गया, लेकिन इस बीच नरेंद्र ने दम तोड़ दिया। नरेंद्र का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे लंगासू पहुंचा। नरेंद्र की मौत से पिता माधो सिंह, मां कस्तूरा देवी, बच्चे नवीन, दीपक और बेटी नेहा सहित पत्नी पुष्पा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को अलकनंदा घाट पर रुद्रप्रयाग के जैक्लाई 10 रेजीमेंट के सूबेदार विजय कुमार के नेतृत्व में 21 से अधिक जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी। उनके बेटे नवीन (16), दीपक(14) और छोटे भाई राजेंद्र ने शव को मुखाग्नि दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी और लक्ष्मी जोशी, इंद्रेश मैखुरी, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, प्रधान किरन देवी, अरविंद चौहान, ताजवर सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, चक्रधर खंडूड़ी, सुनील पंत, बलवीर चौहान, एसडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, लंगासू पुलिस चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट सहित कई गांवों के ग्रामीण, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें