फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने जल संस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन, पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जोशीमठ। राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ के छात्रों ने महाविद्यालय में पेयजल आपूर्ति न होने पर जल संस्थान कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि छह माह से महाविद्यालय में सुचारु पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे छात्र-छात्राओं को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को महाविद्यालय के छात्र जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र संघ अध्यक्ष राहुल पंत ने कहा कि छह माह से महाविद्यालय में पेयजल की आपूर्ति बाधित पड़ी है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन स्थिति जस की तस है। इस मौके पर अनिल रावत, शैलेंद्र नेगी, प्रवीन, दर्शन रावत व लक्ष्मण सिंह बुटोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें