फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंड गांव में तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के सुदूरवर्ती एंड गांव में ट्रांसफार्मर में फुंकने से तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे गांव में रह रही 300 की आबादी मोमबत्ती और छिल्लों के सहारे गुजारा कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हेमंती देवी, कुलदीप सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह, मनवीर सिंह और भगत सिंह आदि ने बताया कि एंड गांव में तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। एसडीएम और ऊर्जा निगम के एसडीओ से कई बार बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर तीन बार खराब हो चुका है, लेकिन ब्लॉक का सबसे दूरस्थ सात किमी पैदल दूरी पर स्थित एंड गांव में निगम के अधिकारी और कर्मचारी आने से कतराते हैं। बिजली न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा यदि जल्द गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। वहीं ऊर्जा निगम के एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि विभागीय कर्मियों को ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर बिजली लाइन दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें