फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावनदर्रा में डूबने से एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धनौरी।
शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ कलियर में जियारत करने के बाद धनौरी घूमने आए एक और किशोर की रतमऊ नदी के बावनदर्रा में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को नदी से निकलवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
यूपी के मुरादाबाद जिले के करुला गांव निवासी 14 वर्षीय इकबाल पुत्र अनवर हुसैन परिजनों के साथ कलियर में जियारत करने आया था। शुक्रवार को वह परिजनों के साथ बावनदर्रा में घूमने आया। यहां नहाते समय इकबाल पानी के गहरे कुंड में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसके शव को नदी से बाहर निकाला। कोई कार्रवाई न चाहने पर शव परिजनाें को सौंप दिया । धनौरी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि किशोर के परिजनों की और से कोई कार्रवाई से मना कर दिया गया। एक सप्ताह में यहां डूबने से हुई यह सातवीं मौत है।
विज्ञापन



मौत का कब्रगाह बना धनौरी बावनदर्रा
धनौरी। धनौरी में रतमऊ नदी का बावनदर्रा के पुल के आसपास का नदी क्षेत्र श्रद्धरलुओं की मौत का कब्रगाह साबित हो रहा है। कुछ समय से यहां पर नहाने के दौरान मौतों का सिलसिला शुरू हुआ है,वह हर किसी को चौंका रहा है। एक हफ्ते में ही सात लोगों की डूबने से हुई मौतों से यहां दहशत का माहौल है।
कलियर में जियारत के लिए आने वाले जायरीनों के बीच रतमऊ नदी और उत्तरी खंड गंगनहर पर बना पुल बावनदर्रा के नाम से मशहूर है। कुछ लोगों का मानना है कि यहां नहाने से बीमारियां दूर हो जाती हैं। ऐसे में पिरान कलियर आने वाले यहां नहाने आते हैं। अधिकतर जायरीनों की बावनदर्रा में गहरी आस्था है। यहां की भौगोलिक स्थिति से अनभिज्ञ जायरीन इसमें स्नान करते समय अपनी जान गंवा बैठते हैं। पिछले एक वर्ष के आंकड़े खंगालें तो यहां सितंबर तक एक सौ से अधिक जायरीनों की डूबने से मौत हो चुकी है। एक सप्ताह में तो यह आंकड़ा सात तक पहुंच गया है। बावजूद इसके पुलिस और यूपी सिचाई विभाग ने सांकेतिक बोर्ड लगाकर अपने कर्त्तव्यों की इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने जायरीनों को खदेड़ा
शुक्रवार को धनौरी पुलिस ने बावनदर्रा घूमने आए जायरीनों को खदेड़ दिया। पुलिस ने धनौरी बावनदर्रे में पानी की ओर जाने वाले पूरे रास्ते को बैरिकेटिंग और तारबाड़ से बंद कर दिया। धनौरी चौकी प्रभारी रणजीत तोमर ने बताया कि बावनदर्रे पर सांकेतिक बोर्ड और तारबाड़ करने के साथ ही पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं। यूपी सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को भी लगातार निगरानी करने को कहा गया है।

हाल ही में इनकी हुई मौत
तीन सितंबर- आरिफ पुत्र नवाब निवासी गाजियाबाद
तीन सितंबर- रिजवान पुत्र हमीर अहमद निवासी बरेली
चार सितंबर- गुलमोहम्मद पुत्र निजारु हसन निवासी गाजियाबाद
सात सितंबर- आशिक पुत्र मुन्ना,निवासी दिल्ली
आठ सितंबर- इकबाल पुत्र अनवर हुसैन,निवासी मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें