फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला परिसर ने जीती अंतर महाविद्यालयी महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीय गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालयी महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप बिड़ला परिसर के नाम रही। फाइनल मैच में बिड़ला परिसर श्रीनगर की टीम ने डीएवी (पीजी) देहरादून को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालयी महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रशासनिक भवन के खेल मैदान में कुलपति प्रो. जेएल कौल ने किया। प्रतियोगिता में 11 टीमों में भिड़ंत हुई। बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मैच में बिड़ला परिसर ने पीजी कॉलेज टिहरी और डीएवी ने डीबीएस देहरादून को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को डीएवी की कप्तान शालिनी नेगी और बिड़ला परिसर की कप्तान अंजलि कठैत के नेतृत्व में दोनों टीमों में खिताबी मुकाबला हुआ। रोमांचक फाइनल में तीन सेट खेले गए। इसमें डीएवी ने 2-1 (25-19, 24-26, 15-11) से विजयी रहा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के प्रतिकुलपति प्रो. डीएस नेगी, विशिष्ट अतिथि खेल निदेशक डा. सीपी सिंह और छात्र संघ पदाधिकारियों ने विजेता-उपविजेता टीम को ट्राफियां प्रदान की। इस मौके पर डा. आरएस नेगी, क्रीड़ा सचिव डा. मुकुल पंत, आयोजक सचिव वंदना डोभाल, बिड़ला परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष मनजीत रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें