फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरित ममगाईं व पीहू नेगी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रोटरी क्लब की ओर से आयोजित स्व. मंगला देवी स्मृति दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पौड़ी के छात्रों का दबदबा रहा। प्रेरित ममगाईं व पीहू नेगी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गढ़वाल विवि के इंडोर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें सब जूनियर बालक वर्ग (सिंगल) में प्रेरित ममगाईं, डबल में अक्षत व अनुज नेगी, सब जूनियर बालिका वर्ग (सिंगल) अकक्षिता पुरोहित, डबल में श्रेया व कृतिका, जूनियर बालक वर्ग (सिंगल) में नितिन, डबल में अभिनव व मुकुल, जूनियर बालिका (सिंगल) संभवी रौथाण, डबल में अनुष्का व हिमांशी, सीनियर बालक (सिंगल) में प्रशांत भट्ट, डबल में ध्रुव पांडे व रोहित जोशी, सीनियर बालिका वर्ग (सिंगल) में पीहू नेगी, डबल में कंचन व श्रृष्टि विजेता रहे। समापन समारोह में एसएसबी अकादमी के दिलीप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर अनूप घिलिडयाल, नवीन जोशी, आरपी सुद्ऱियाल, प्रदीप मल्ल, बृजेश भट्ट, खलेंद्र चौधरी, कृपाल सिंह पटवाल आदि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें