कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में पानी को तरसे लोग
-- ढालवाला क्षेत्र में एक महीने से बना हुआ है पेयजल संकट
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लो-प्रेेशर से होने वाली पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद भी जलसंस्थान के अधिकारी समस्या का संज्ञान लेने और समाधान को तैयार नहीं हैं। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में करीब महीने भर से लोगों को पेयजल संबंधी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी सतीश उनियाल, भगवती प्रसाद उनियाल, लक्ष्मण नेगी ने बताया कि करीब एक माह से क्षेत्र में लो-प्रेशर के समस्या बनी हुई है। शिकायत करने के बाद भी जिम्मेेदार विभाग समस्या के समाधान की बजाए लापरवाह बना हुआ है। लो-प्रेशर की समस्या के कारण लोगों को अन्य स्थानों से पानी ढोकर लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सच्चिदानंद डंगवाल, हर्षमणी सेमवाल ने बताया कि लो-प्रेशर की समस्या की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी क्षेत्र में नहीं आ रहे हैं।
कोट्स
ढालवाला में लो-प्रेशर की समस्या संज्ञान में है। क्षेत्र में पाईप लाइनों का मरम्मत का काम किया जा रहा है। जिसके कारण क्षेत्र में लो-प्रेशर की समस्या आ रही है। एक-दो दिन में क्षेत्र में पर्याप्त और उचित प्रेशर के साथ पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
- प्रमोद हटवाल, जेई जलसंस्थान ऋषिकेश