फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश जिंदगी में उम्मीद की लौ बने युवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर के कुछ उत्साही और समाजसेवी युवाओं की मेहनत और जुनून दो लोगों के निराश जिंदगी में उम्मीद की नई किरण बनकर आई है। युवाओं का संगठन हर्ष उत्तरांजलि मिशन कुमाऊं तथा लधियाघाटी संगठन समुचित इलाज न करा पाने वाले लोगों की मदद कर रहे हैं।
हरिद्वार से शुरू हुई यह मुहिम बड़ा अभियान बनती दिखाई दे रही है। गुजरात में काम करने वाले चंपावत निवासी नवीन भंडारी की अगुवाई में दो साल पहले गठित की गई इस संस्था के अब तक अलग- अलग क्षेत्रों से 550 सदस्य बन चुके हैं। ये सभी सदस्य अपने प्रयासों से धन एकत्रित कर इलाज से वंचित लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। संस्था के सदस्य राजेश जोशी ने बताया कि चंपावत जिले के ग्राम वैला निवासी हेम जोशी के परिवार को 1, 19, 891 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई, जबकि चंपावत के ही मछियाड गांव निवासी संदीप भंडारी के इलाज के लिए 2, 64 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई। संदीप भंडारी की किडनियों में इंफेक्शन के कारण उनका इलाज चल रहा है। संदीप के पिता राजेंद्र भंडारी ने बताया कि इलाज के लिए समुचित संसाधन न होने से उनका परिवार काफी तनाव में था, लेकिन संस्था के सदस्यों ने आर्थिक मदद पहुंचाकर उन्हें बड़ी हिम्मत बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश जोशी ने बताया कि संस्था की इस मुहिम में मुख्य रूप से नवीन भंडारी और उनके अलावा रमेश भट्ट, गिरीश जोशी, देवकी नंदन भट्ट, दीपक पोखिया आदि शामिल रहे। उन्होंने बताया कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें