फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनों की प्रस्तुतियों से श्री खाटू श्याम वंदना महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तिरस की प्रस्तुतियों से सराबोर हुए श्रद्धालु
विज्ञापन

श्री श्याम मस्त मंडल डोईवाला का पांचवा वंदना महोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
श्री श्याम मस्त मंडल डोईवाला की ओर से आयोजित किए गए पांचवे श्री खाटू श्याम वंदना महोत्सव में भजन गायकों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालु भक्तिरस से सराबोर हो गए। वंदना महोत्सव में बाबा का शृंगार और भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा है।
विज्ञापन

ऋषिकेश रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका परिसर में श्री श्याम मस्त मंडल डोईवाला की ओर से नगर के सबसे बडे़ आयोजन श्री खाटू श्याम वंदना महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को मुख्य अतिथि राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। पंडित रमेश चंद डंडरियाल ने पूजन कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में धर्म का भाव व्यक्ति को सद्गामी बनाता है। ऐसे आयोजन समाज में समरसता लाने का काम करते हैं। दिल्ली के भजन गायक मनोज बंसल, हरमहेंद्र सिंह रोमी, सूरजगढ़ के संजय जैन और बृज रसिका किशोरी माधवी शर्मा ने ‘किस्मतवालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार..., सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया..., मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने दोनों हाथ... आदि भजन सुनाए। महोत्सव में नीरज सिंघल, गगन नारंग, शशिबाला गोयल, अभिषेक अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, मंदीप बजाज, नगीना रानी, अनु गोयल, रामस्वरूप अग्रवाल, महावीर गुप्ता, संध्या गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें