गोपेश्वर। श्री रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गोपेश्वर में तीन दिनों तक चले आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला में 11 विद्यालयों के 78 प्रधानाचार्य और आचार्यों ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में आचार्यों को कौशल विकास की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण समापन पर विद्या भारती के गढ़वाल संभाग निरीक्षक नत्थीलाल बंगवाल ने कहा कि जल्द विद्या भारती से संबद्ध शिशु व सरस्वती विद्या मंदिरों का डिजिटेलाइजेशन किया जाएगा। संकुल प्रमुख शंभू प्रसाद चमोली ने कहा कि जल्द ही विद्या भारती के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और नवाचार कंप्यूटरीकृत शिक्षा दी जाएगी। शिक्षक विनोद आर्य, आरपी सती और ऋषिराम बहुगुणा ने आचार्यों को बेहतर शिक्षण क्रियाकलापों का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद उनियाल, दिनेश सती और नारायण सिंह मिंगवाल आदि मौजूद थे।