फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलगढ़ क्षेत्र में अनियमित जलापूर्ति से ग्रामीण आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड खिर्सू के देवलगढ़ क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। स्थानीय निवासियों ने तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान न होने पर तहसील/जल संस्थान कार्यालय में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं, जल संस्थान का कहना है कि जगह-जगह भूधंसाव होने से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

झालागाड़-देवलगढ़ पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने से देवलगढ़, चौखाल, लागू, अखाड़ा, गोस्याल, भटोली, चकवाली, मंदोली, कुमराणू, मंडावाड़ी, मुंडोली, मदेरा, नौली और अखाड़ा गांव में पिछले छह माह से पेयजल आपूर्ति अनियमित बनी हुई है। देवलगढ़ क्षेत्र विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंजिका प्रसाद उनियाल, ग्राम प्रधान देवलगढ़ सीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह, प्रेम लाल, सोहन लाल, राजेश कुमार और शिव प्रसाद ने बताया कि अगस्त माह में गांव में सिर्फ 17 दिन पानी आया। जबकि सितंबर माह में अभी तक पानी नहीं आया। इधर, जल संस्थान के अवर अभियंता सोहन जेठूड़ी का कहना है कि पेयजल लाइन की मरम्मत कर पानी चालू कर दिया गया है। कोल्ठाऔर मदेरा के नजदीक जमीन धंसने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें