फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श विद्यालय मंगसू के छात्रों का जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के राजकीय आदर्श विद्यालयों की आयोजित शीतकालीन एवं शरद कालीन विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम स्थान पाने वाले आदर्श विद्यालय मंगसू के छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

जीआईसी किलकिलेश्वर में जूनियर एवं प्राथमिक वर्ग की शीतकालीन एवं शरद कालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडलीय उप शिक्षा निदेश (प्राथमिक शिक्षा) एसपी खाली ने किया। इस मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विकास खंड के दस संकुलों के जूनियर व प्राथमिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। व्यायाम विशेष प्रदर्शन, लोकनृत्य, समूहगान, एकांकी, अंताछरी, हिंदी सुलेख में प्रथम स्थान पाने वाले संकुल नौर के राजकीय आदर्श विद्यालय मंगसू के छात्रों को प्रथम स्थान मिला। इन छात्रों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इसके बाद उप शिक्षा निदेशक खाली ने व्यायाम में विशेष प्रदर्शन करने वाली टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ओम प्रकाश रतूड़ी, किशोर सजवाण, जीआर काला, दिग्विजय चौहान,वृजभूषण उनियाल, मनोज गैरोला, विनय रावत, राजेंद्र रावत, रेवाश्वरी, मीना भंडारी, अंजू ध्यानी, आनंद प्रभा आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें