फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम का भ्रमण कर लौटी मां इंद्रामती गर्भगृह में हुई विराजमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। घुड़साल गांव की आराध्य देवी मां इंद्रामति बदरीनाथ धाम का भ्रमण कर शनिवार को शाम चार बजे अपने मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान हो गईं। इससे पूर्व शनिवार को इंद्रामति मंदिर प्रांगण में विशेष पूजाओं का आयोजन किया गया। देवी ने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

घुड़साल क्षेत्र की आराध्य मां इंद्रामति की डोली 20 जुलाई को अपने मंदिर से दिवारा भ्रमण पर निकली थी। देवी ने 43 दिनों तक नंदप्रयाग, त्रिशुला, देवली बगड, सैकोट, मासौ, पिलंग, चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ, बदरीनाथ, माणा, सोनला बछेर और सितोड़ा क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के बाद शुक्रवार को देवी अपने मंदिर पहुंचीं और यहां देवी की विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन हुआ। शनिवार को पूजा-अर्चना के बाद शाम चार बजे मां इंद्रामति मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान हो गईं। इस मौके पर मुख्य पुजारी विजय मैठाणी, अंकित मैठाणी, देवी के पश्वा देवेंद्र पंवार, दिवारा समिति के अध्यक्ष चरण सिंह पंवार, शिशुपाल सिंह, नीरज, मानवेंद्र, संजय पंवार, विजेंद्र, अमित, संजय, महेंद्र और लव बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें