फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन को किशोर उपाध्याय का समर्थन मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अनशन आंदोलन को किशोर उपाध्याय ने दिया समर्थन
विज्ञापन

-- एम्स में स्थानीय बेरोजगारों को वरीयता देने को मंच का आंदोलन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
एम्स में आउटसोर्स के माध्यम से की जा रही नियुक्तियों में धांधली की जांच व स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी में वरीयता देने को लेकर उत्तराखंड जन विकास मंच के क्रमिक अनशन आंदोलन को बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने समर्थन देने की घोषणा की है। मंच की ओर से एम्स आउटसोर्स कंपनी के खिलाफ धरना 15वें दिन भी जा रहा। मांगों को लेकर चलाए जा रहे क्रमिक अनशन के 11वें दिन कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने धरना स्थल पर पहुंचकर मंच को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एम्स निर्माण की घोषणा से उत्तराखंड से पलायन व बेरोजगारी पर अंकुश लगाने की उम्मीद जगी थी। भाजपा सरकार सत्ता में आते ही प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा करने लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आउटसोर्स के माध्यम से भरे जाने वाले पदों में पैसे लेकर नौकरी देने के मामले में भाजपा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। अब तक एम्स में हुई आउटसोर्स भर्तियों की जांच की मांग भी उठाई। साथ ही कहा कि एम्स में आउटसोर्स से भरे जा रहे पदों में स्थानीय बेरोजगारों को वरीयता दी जानी चाहिए। मौके पर राजेश व्यास, भगवती प्रसाद सेमवाल, जयपाल जाटव, सतीश रावत, मनोज गुसाईं, पंकज रतूड़ी, महावीर उपाध्याय, कपिल गुप्ता, विनोद पोखरियाल, देवेंद्र बैलवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें