फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन मिलने पर साधन समिति की हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
साधन सहकारी समिति सचिव परिषद के साथ निबंधक की वार्ता के बाद उनकी हड़ताल स्थगित हो गई है। समझौते में सातवें वेतनमान भुगतान के लिए कमेटी गठित कर तीन माह में निस्तारण की सहमति दी गई है। इसके साथ ही अन्य मांगों के संबंध में यथाशीघ्र आदेश जारी करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद प्रांतीय परिषद ने हड़ताल स्थगित कर दी।
सचिवों के समर्थन में कर्मचारी एसोसिएशन ने कहा कि विभाग स्तर पर तीन माह में मांग पूरी नही होने पर फिर हड़ताल की जाएगी। सचिव परिषद के महामंत्री विजयपाल सिंह ने सहयोग करने के लिए सबका धन्यवाद किया। इस दौरान सहकारी समिति कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि जल्द ही सातवें वेतनमान देने की मांग पूरी की जाए और तीन माह के अंदर जनपद स्तरीय कैडर बनाया जाए। इस दौरान युद्धवीरसिंह, मदन लाल, नरेश कुमार, राकेश चौहान, आनंद चौहान, लक्ष्मी दत्त पंत, रोहित कुमार, रविंद्र चौहान, विनय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हड़ताल से किसानों को हुई परेशानी
पथरी। सहकारी समितियों के सचिव व कर्मचारियों की हड़ताल से पैसों का लेन-देन नहीं होने और यूरिया खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। 21 अगस्त से सचिव व 28 अगस्त से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। इससे बादशाहपुर, कटारपुर, पथरी व अलावलपुर स्थित सहकारी समितियों पर ताले लटके हुए हैं। मगन सिंह, जगदीश चौहान, पवन कुमार, नौशादअली, मोहम्मद आसिफ आदि का कहना है कि समय पर फसलों को खाद नहीं मिलने से उत्पादन पर असर पड़ेगा। दूसरी ओर बुधवार को बादशाहपुर किसान सेवासहकारी समिति के सभापति इंद्रेश सैनी को प्रेम सिंह, अशोक, रमेश, सतीश,सुरेंद्र, महिपाल, गुलजार आदि किसानों ने खाद व पैसों के लेन-देन की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें