फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक की कार्रवाई पर अमल न होने पर जताया आक्रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। बीडीसी बैठक बुधवार को हंगामे के बीच हुई। शुरुआत में विभागीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर और फिर पूर्व की बैठक में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

बुधवार को विकासखंड सभागार में ब्लाक प्रमुख अनिता निजवाला की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोनिवि के अधिकारी के मौजूद न होने और मनरेगा के कार्यों का समय पर भुगतान न होने पर जनप्रतिनिधियों ने बवाल किया। जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि की कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त कर विभाग की ओर से करवाए गए कार्यों की जांच की मांग की। इस दौरान प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष बासुदेव भट्ट, केशवानंद बहुगुणा व संजय रावत ने कहा कि कुछ विभागों के अधिकारी शिकायत दर्ज कराने के बावजूद जनहित के कार्यों की अनदेखी कर रहे है। बैठक में लखपति फोदणी, लक्ष्मण सिंह की ओर से बडियागढ व डागर क्षेत्र में हुए मोटर मार्ग निर्माण के लिए प्रयुक्त भूमि के प्रतिकर भुगतान की मांग की गई। जबकि प्रधान आशीष गैरोला व विमला देवी ने बंदरों के उत्पात से ग्रामीणों को निजात दिलाए जाने की बात कही। बैठक में अधिकतर सड़क, शिक्षा, विद्युत, मनरेगा व पेयजल के मुद्दे छाए रहे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने अधिकारियों को विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। वहीं सीडीओ ने बैठक में मौजूद अधिकारियों/कर्मचारियों को विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्यवाई की चेतावनी दी। मौके पर खंड विकास अधिकारी धर्मानंद सकलानी, सीओ दिनेश चंद गौड, गुणानंद जुयाल, शैलेंद्र बंगाल, विजय, दीवान सिंह, जगता नारयण रतूड़ी व आशुतोष रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें