फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम सभा में समस्याओं को हल करने का किया वादा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। महाविद्यालय में छात्र संघ चुनावों के तहत आयोजित आम सभा में विभिन्न पदों के उम्मीदवारों ने महाविद्यालय से जुड़ी समस्याओं को हल करने का वादा किया। अधिकतर उम्मीदवारों ने महाविद्यालय में खेल मैदान, पुस्तकालय सहित अन्य समस्याओं को हल करने की बात कही।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में आयोजित आम सभा में छात्र संघ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील कुमार और राहुल चौहान, उपाध्यक्ष पद के प्रीतम सिंह, सचिव के उम्मीदवार नितिन रावत और रोहित बिष्ट, सहसचिव पद के प्रेमराम, कोषाध्यक्ष पद पर ऋषभ, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अंकित रावत और सूरज सिंह तथा कार्यकारिणी पद के लिए छात्रा प्रतिनिधि दिव्या कुंवर आदि ने संबोधन किया। इस दौरान छात्र संघ चुनाव अधिकारी डा. जीसी बेंजवाल सहित स्टॉफ और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। महाविद्यालय में एक सितंबर को मतदान होगा। डा. जीसी बेंजवाल ने बताया कि चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें