फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद्र का जन्म दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर स्पोर्ट्स स्टेडियम से गोपीनाथ मंदिर परिसर तक रन फॉर उत्तराखंड का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों के साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट और डीएम आशीष जोशी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाद में लॉटरी के माध्यम से हुए लक्की ड्रा में दस प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे रैली का आयोजन हुआ। पहले स्व. मेजर ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद स्टेडियम में आयोजित समारोह में विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि रन फॉर उत्तराखंड का आयोजन देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने के लिए किया गया है। डीएम आशीष जोशी ने मेजर ध्यानचंद्र के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन एवं मेहनत के बिना किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल नहीं की जा सकती है। इस मौके पर हाल ही में बड़ोदरा, गुजरात में हुई राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पांच किलोमीटर वॉक रेस में रजत पदक विजेता जीआईसी बैरांगना के छात्र परमजीत सिंह और जीजीएचएस नैग्वाड़ की छात्रा मानसी नेगी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें