फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 31 को गोपेश्वर में जनता की समस्याएं सुनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 31 अगस्त को गोपेश्वर में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही जनता की समस्याएं सुनेंगे। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे हेलीकॉप्टर से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा लोनिवि के निरीक्षण भवन पहुंचकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी के साथ जिले के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। सुबह साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे तक सीएम पुलिस मैदान में जनता मिलन कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद एक घंटे तक लोनिवि के निरीक्षण भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और उसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें