अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भगवान श्रीचंद्राचार्य महाराज का 523वां जयंती समारोह सोमवार से शुरू हुआ। इस दौरान सोमवार को चंद्राचार्य चौक पर उदासीनाचार्य भगवान श्रीचंद्राचार्य भगवान की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सभी 13 अखाड़ों के संत, महंतों और महामंडलेश्वरों ने भाग लिया। विभिन्न मार्गो पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
चंद्राचार्श्य चौक से शुरू हुई शोभयात्रा से पहले श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के कोठारी महंत मोहनदास महाराज ने कहा कि भगवान श्रीचंद्र भगवान ने समाज में अज्ञानता को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाया व समाज में फैल कुरीतियों को दूर कर मानव समरसता का वातावरण बनाया। उन्होंने मानवता के हित में सदैव चलने की प्रेरणा दी। शोभायात्रा में झांकियां सजाई गई थी तथा बैंडबाजे भी शामिल हुए।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, डा. श्यामसुंदर दास शास्त्री, महामंडलेश्वर सुरेंद्र मुनि, महंत भगवानदास, मुखिया महंत जगजीत सिंह, महंत मोहनदास रामायणी, महंत हीरादास, महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, महंत ललितानंद गिरि, महंत विनोद गिरि हनुमान बाबा, महंत दर्शन दास, महंत राम मुनि, महंत गंगादास, जयेंद्र मुनि, दामोदर दास, महंत निरंजनदास, महंत राघवेन्द्रदास, महंत प्रेमदास, तथा महंत ब्रह्ममुनि, तथा महंत रघुवीरदास सहित अखाड़ों के महंत एवं आश्रमोें के संत उपस्थित थे।