फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदूखाल संकुल के खिलाडिय़ों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्राथमिक व अपर प्राथमिक संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खंदूखाल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अधिकांश प्रतियोगिताओं में प्राथमिक विद्यालय खंदूखाल व उच्च प्राथमिक विद्यालय खंदूखाल के खिलाड़ी विजेता रहे।
विज्ञापन

खंदूखाल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत 100 मीटर बालक जूनियर वर्ग में सुमित उच्च प्राथमिक विद्यालय खंदूखाल प्रथम, अजय उच्च प्राथमिक विद्यालय धनचढा द्वितीय रहा। जबकि 200 मीटर में अजय उच्च प्राथमिक विद्यालय धनचढा पहले, सुमित उच्च प्राथमिक विद्यालय खंदूखाल दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 400 मीटर बालक वर्ग में रोहित व सुमित उच्च प्राथमिक विद्यालय खंदूखाल प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। 600 मीटर बालक वर्ग में रोहित व सुमित उच्च प्राथमिक विद्यालय खंदूखाल को पहला और दूसरा स्थान मिला। इधर, जूनियर बालिका वर्ग 100 व 200 मीटर में प्रियंका उच्च प्राथमिक विद्यालय खंदूखाल प्रथम, 400 मीटर बालिका वर्ग में सृष्टि राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनचढा प्रथम स्थान पर रही। सुलेख हिंदी में काजल व अंग्रेजी में सिमरन राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खंदूखाल प्रथम रहे। मानचित्र राष्ट्रीय स्तर पर साहिल राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खंदूखाल को पहला स्थान मिला। मुख्य अतिथि पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता हिमांशु चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता के आयोजन में महेश गिरी संकुल प्रभारी बालमणा, कमलेश जोशी, विकास बिष्ट, सरोज बिष्ट आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें